फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   22 साल से बंद मकान में मिले सोने-चांदी के जेवर

22 साल से बंद मकान में मिले सोने-चांदी के जेवर

Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
22 साल से बंद मकान में मिले सोने-चांदी के जेवर
22 साल से बंद मकान में मिले सोने-चांदी के जेवर
विज्ञापन

कैराना (शामली)।
करीब 22 साल से बंद मकान में सोने चांदी के जेवर मिलने से खलबली मच गई। नायब तहसीलदार तथा स्वर्णकार समाज के लोग पहुंचे। बाद में प्रशासन ने मकान में अपना ताला डाल दिया तथा मकान के वारिस की तलाश प्रारंभ कर दी है।

जसवंत वर्मा अपनी पत्नी सावित्री के साथ मोहल्ला आलदरम्यान में एक मकान में रहते थे। मकान के अंदर ही जसवंत वर्मा सोने चांदी के जेवर बनाने का काम भी करते थे। वर्ष 1996 में बदमाशों ने मकान के अंदर ही दंपति की गला रेत कर हत्या करने के बाद सोने चांदी के जेवर लूट लिए थे। तीन दिन बाद मकान के अंदर से दुर्गंध आने के बाद हत्या का पता चला था। इस मामले में अज्ञात में हत्यारोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन आज तक भी मामले का कोई खुलासा नहीं हुआ। वहीं, मृतक दंपति के कोई संतान नहीं होने के कारण पिछले 22 सालों से मकान लावारिस हालत में बंद पड़ा था, जो कि काफी जर्जर हालत में है। शनिवार दोपहर मोहल्ले के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों की गेंद मकान के अंदर चली गई। बच्चे गेंद निकालने के लिए मकान की टूटी छत के रास्ते मकान के अंदर चले गए। इसी दौरान एक बच्चे का पैर वहां पड़ी एक मटकी से लग गया। मटकी के अंदर से सोने का हाथ का कड़ा, सोने की अंगुठी, सोने का पैडिल व चांदी के चार सिक्के मिले। बच्चे जेवर उठा कर मकान के बाहर आ गए। मकान से जेवर मिलने की बात फैलने पर मौके पर स्वर्णकार समाज के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से जेवर अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। स्वर्णकार यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि मकान के अंदर और भी जेवर हो सकते हैं। इसलिए मकान की तलाशी ली जाए। इस पर नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा मकान का ताला तुड़वा कर मकान की तलाशी कराई, लेकिन बाद में मकान के अंदर और जेवर नहीं मिले। इसके बाद नायब तहसीलदार ने मकान पर नया ताला लगवा कर चाबी अपनी सपुर्दगी में ले ली। स्वर्णकार यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया कि उक्त संपत्ति स्वर्णकार समाज की है। साथ ही मृतक के भतीजे को मुजफ्फरनगर से बुलावा जा रहा है। उधर, नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता ने बताया कि मृतक के वारिस तस्दीक होने के बाद मकान की चाबी व जेवर उसकी सपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed