फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रेस की गई 67 सौ बाइकें, फिर भी नहीं मिली सफलता

ट्रेस की गई 67 सौ बाइकें, फिर भी नहीं मिली सफलता

Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेस की गई 67 सौ बाइकें, फिर भी नहीं मिली सफलता
शामली।
विज्ञापन

इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से चोरी हुए 18 लाख के कैैश के मामले में पुलिस उलझी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से लेकर पुलिस ने बैंक कर्मियों से पूछताछ तक कर ली, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस अब इसकी सीसीटीवी फुटेज को और साफ कराने के लिए फोरेंसिक लैब में भेजेगी।
पांच मार्च को शामली के इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से 18 लाख 37 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इस मामले में मामले में बैंक मैनेजर नितेश कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जब सीसीटीवी फुटेज निकाली गई तो इसमें एक सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक संदिग्ध मिली थी। जिस पर युवक बैठे हुए थे। इस बाइक का नंबर सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट नहीं आ सका था। सीसीटीवी फुटेज में एक नंबर को पुलिस ने अंदाजा मानते हुए उसकी डिटेल सहारनपुर से निकलवाई तो पूरे जिले में उस नंबर से मिलती जुलती सिल्वर रंग की 6700 बाइक मिलीं। जिसके बाद पुलिस ने बाइक को ट्रेस करने में पसीने आ गए। उधर, सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं आने के कारण बदमाशों की भी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में बैंक कर्मियों से लेकर एनसीआर कंपनी के अधिकारियों तक भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को और क्लियर कराने के लिए फोरेंसिक लैब में भेजेगी, ताकि बाइक का नंबर स्पष्ट हो सके और बदमाशों तक पुलिस पहुंच गए। इस मामले में मामले की मीरपाल तेवतिया ने बताया कि आरोपियों नहीं बख्शा जाएगा। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed