फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक सवार को पीटकर मोबाइल व नगदी लूटी

बाइक सवार को पीटकर मोबाइल व नगदी लूटी

Fri, 19 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को पीटकर मोबाइल व नगदी लूटी
शामली।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से कार सवार चार युवकों ने पिस्टल दम पर आतंकित और मारपीट कर नगदी ओर मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटना बृहस्पतिवार रात की है। मोहल्ला काकानगर निवासी अरुण पंवार बाइक से घर की ओर रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान पीछे से आई एक कार ने बाइक सवार अरुण को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। आरोपियों ने कार से उतरकर अरुण के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। आरोपियों में से एक युवक ने पिस्टल निकालकर अरुण के ऊपर तान दी और आतंकित करते हुए उससे मोबाइल, नगदी और उसका ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अरुण की तहरीर पर आरोपी सोनू, संदीप, दीपक तथा एक अज्ञात निवासी खेड़ीकरमू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम के अनुसार मामला आपस की मारपीट और रंजिश का है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed