{"_id":"5a6232d34f1c1bcb268b5505","slug":"61516384979-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कराया कुकर्म के आरोप में पति पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने कराया कुकर्म के आरोप में पति पर मुकदमा
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शामली। छह साल पूर्व शादी हुई, लेकिन पति ने दूसरी औरत के साथ संबंध बना लिए। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए कुकर्म किया और घर से निकाल दिया। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने बेटी की शादी छह साल पूर्व चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी सचिन के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। पति दूसरी महिला के चक्कर में पड़कर उसके साथ मारपीट करता और दहेज की मांग करता। कई बार उसके साथ कुकर्म भी किया। एक दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया। बेटी मायके पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति सचिन, उसके परिजन कृष्ण और अमिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। मोहल्ला गोशाला रोड पर कुछ युवक मामूली बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसकी सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी लक्की और रामदास को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।