{"_id":"5a565de44f1c1b1b1b8b45cd","slug":"61515609572-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तहरीर पर युवक को पीटकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तहरीर पर युवक को पीटकर किया घायल
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
युवक को पीटकर किया घायल
झिंझाना।
युवक ने घर से नकदी व मोबाइल चोरी की तहरीर थाना झिंझाना में देने पर पड़ोसी युवकों ने युवक को पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने मारपीट करने की तहरीर थाना झिंझाना में देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के गांव नया गांव निवासी युवक दीपेंद्र ने बुधवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की मंगलवार की सायंकाल उसके घर से दस हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन चोरों ने चोरी कर लिया। तहरीर देकर घर जाने पर पड़ोसी युवकों उदयबीर, जगपाल, हिमांशु ने शक के आधार पर चोरी की रिपोर्ट उनके नाम लिखाकर आने पर उसकी लाठी से पिटाई कर अधमरा कर दिया। पीडित दीपांशु ने झिंझाना सीएचसी में उपचार कराने के बाद थाना झिंझाना में तीनों हमलावरों को नामजद करते हुए थाना झिंझाना में तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
दुष्कर्म का आरोप लगाया
झिंझाना। थाने पहुंची महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। पड़ोसी युवक उसे अकेली देखकर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आए पड़ोसी लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद युवक को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया है।