फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्राली में छिपाकर लाई जा रही तस्करी की शराब पकड़ी

ट्राली में छिपाकर लाई जा रही तस्करी की शराब पकड़ी

Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
ट्राली में छिपाकर लाई जा रही तस्करी की शराब पकड़ी
कैराना। ट्राली में लकड़ी के नीचे छिपाकर लाई जा रही शराब को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक कूद कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

रविवार शाम छह बजे यमुना पुल पर पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रही लकड़ियां लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक कूद कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कोतवाली में लाई. जहां तलाशी लेने पर पता चला कि शराब तस्कर ने ट्राली के ऊपर लोहे की एंगल वेल्ड करा कर उसके उपर फट्टे डाल रखे थे। फट्टों के उपर लकड़ियां लदी थी, जबकि फट्टों के नीचे हरियाणा मार्का देशी शराब की लगभग 200 पेटिया भरी थी।
विज्ञापन

पांच भाइयों को हिरासत में लिया
कैराना। रविवार शाम रामड़ा निवासी साबिर ने पुलिस कंट्रोल को सूचना दी कि उसके पांच भाई उसकी जमीन से जबरदस्ती पापुलर के पेड़ काट रहे हैं। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों भाइयों को हिरासत में ले लिया। वहीं, बाद में शिकायतकर्ता व आरोपियों का पिता भी कोतवाली पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed