फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ंगरेलियां मनाने पहुंचे व्यापोरी की बनाई अश्लील क्लिप

ंगरेलियां मनाने पहुंचे व्यापोरी की बनाई अश्लील क्लिप

Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ंगरेलियां मनाने पहुंचे व्यापोरी की बनाई अश्लील क्लिप
शामली/झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित एक गांव के पास मकान में ग्वालियर निवासी व्यापारी ने महिला के साथ रंगरेलियां मनाई। महिला के साथी ने व्यापारी की अश्लील क्लिप बना ली। व्यापारी को ब्लैकमेल करते हुए महिला ने उससे रकम की मांग की। विवाद होने पर व्यापारी वहां से चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी साथी एक युवती को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात की है। थाना झिंझाना क्षेत्र में स्थित एक मकान में शोरशराबा होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मकान से दो युवक फरार हो गए, जबकि महिला और उसकी साथी युवती को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला अपने किसी मित्र के साथ वहां आई थी, जो ग्वालियर का रहने वाला है और व्यापारी है। महिला अपने साथ एक युवक और युवती को भी लाई थी। मकान में रंगरेलियां मनाते समय व्यापारी की अश्लील क्लिप बना ली गई, जिसके बाद व्यापारी को ब्लैकमेल करते हुए रकम की मांग की गई। इसी बात पर विवाद हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला और उसकी साथी युवती को उनके परिजनों को बुलाकर करनाल भेज दिया गया है। ग्वालियर निवासी व्यक्ति यदि तहरीर देगा, तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रात भर पुलिस सुरक्षा में रही महिला और युवती
शुक्रवार रात पुलिस ने महिला और युवती को पकड़ लिया था। सूत्रों की मानें दोनों को एक पुलिस चौकी पर रखा गया। मामले में कार्रवाई की जगह पुलिस सौदेबाजी में लगी रही, लेकिन मामला मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद महिला और युवती को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि महिला को चौकी में नहीं रखा गया था, बल्कि पुलिस की सुरक्षा में उनके परिचित किसी परिवार के यहां रखा गया था। चूंकि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी, जिस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed