{"_id":"57a3966c4f1c1b6f152bb6e4","slug":"60-lacs-rs-rangdari-mangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से मांगी 60 लाख रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से मांगी 60 लाख रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में किसान से 60 लाख रुपये रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव चूनसा निवासी कुंवरपाल मलिक ने बृहस्पतिवार दोपहर बाबरी थाने पहुंचकर तहरीर दी। कुंवरपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ही उनके घर एक चिट्ठी पहुंची। चिट्ठी दो पेज की है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने लिखा है कि 60 लाख रुपये मुझे दे दो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा।
धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद उसके परिवार में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष बाबरी ने मामले में जांच और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कुंवरपाल अपने घर लौट गए। उधर, एसपी विजय भूषण का कहना है कि रंगदारी की चिट्ठी के बारे में जानकारी मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया है। साथ ही जांच कराई जा रही है।