{"_id":"6ac932f8de83b08413032a90","slug":"teenager-blackmailed-after-ai-generated-obscene-photos-were-created-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158290-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर किशोरी को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर किशोरी को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
बहराइच। क्षेत्र निवासी एक युवक ने दो युवकों पर एआई तकनीक से उसकी 17 वर्षीय बहन की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक के अनुसार, कुछ दिन पहले उसकी बहन का मोबाइल फोन खराब हो गया था। वह उसे बनवाने के लिए क्षेत्र की एक दुकान पर गई थी। आरोप है कि दुकान पर मौजूद दो युवकों ने मोबाइल से उसकी निजी फोटो निकाल लीं। इसके बाद एआई तकनीक की मदद से उन्हें अश्लील रूप दे दिया।
आरोप है कि दोनों युवक फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। साथ ही, फोन पर बार-बार संपर्क कर उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।