फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली विवाद पर किसान पर धारदार हथियार से हमला

मामूली विवाद पर किसान पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 22 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद पर किसान पर धारदार हथियार से हमला
गोली मारने का मचा शोर
विज्ञापन

कैराना। रामड़ा गांव में घर के बाहर बुग्गी खड़ी करने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक पक्ष ने किसान पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। पुकार सुनकर बीच-बचाव में आए पुत्र व पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की गई।
शनिवार को रामड़ा गांव निवासी मीरहसन ने दोपहर खेत से आकर बुग्गी को घर के बाहर खड़ी कर दी। पड़ोसी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मीरहसन पर लाठी-डंडों, धारदार हथियार फावड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। उसके साथ बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी, तभी चीख-पुकार सुनकर किसान का पुत्र शमशाद और पुत्रवधू अफसरीन मौके पर पहुंच गई और किसान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ मारपीट कर दी। हमले में किसान मीरहसन को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि पुत्र व पुत्रवधू मामूली चोटिल हुए। उधर, चंद मिनटों बाद ही गांव व आसपास क्षेत्र में किसान को विवाद पर गोली मारने का शोर मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। पुलिस के समक्ष किसान ने भी अपने हाथ में गोली लगा होने की बात कही, लेकिन उसके हाथ में केवल जख्म था। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आने के पश्चात जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोर्ट के बकायेदार को भेजा जेल
कैराना। ग्राम मवी निवासी अहसान पुत्र यूसुफ पर कोर्ट देय 3,77,387 बकाया था, जिसे वसूली के लिए तहसील कैराना को कहा गया। इसके बाद तहसीलदार रनबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें संग्रह अमीन मारूफ अहमद आदि शामिल थे। बकायेदार अहसान को कोर्ट देय जमा न करने पर हिरासत में ले लिया। बाद में बकायेदार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed