फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुष्कर्म के आरोपी का पीड़िता से निकाह कराने का फैसला

दुष्कर्म के आरोपी का पीड़िता से निकाह कराने का फैसला

Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी का पीड़िता से निकाह कराने का फैसला
कांधला। दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया। समाज के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों की बैठक करके समझौता करा दिया। इसमें आरोपी युवक का निकाह पीड़िता के साथ कराने पर सहमति बनाई गई है। युवती की बहन ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि हमें कानूनी कार्रवाई नहीं करानी है।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि पड़ोसी युवक ने उसके घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई थी और आरोपी के चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ समझौते का प्रयास शुरू कर दिया। पहले तो पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाया गया, लेकिन वह नहीं माने। शुक्रवार को समाज के जिम्मेदार लोगों की बैठक हुई, जिसमें दोनों पक्ष भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान युवती का निकाह आरोपी युवक के साथ कराने पर समझौता करा दिया गया। बाद में युवती की बहन ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखकर दे दिया कि इस मामले में उन्हें कानूनी कार्रवाई नहीं करानी है, हमारा समझौता हो गया है।
विज्ञापन

मामले में कांधला थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की तरफ से कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार किया गया है, लेकिन पीड़िता की मां ने तहरीर दी थी। उस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed