{"_id":"5b916731867a557f6249f1f7","slug":"51536255793-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता बयान हुए दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता बयान हुए दर्ज
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान हुए दर्ज
शामली। दुष्कर्म पीड़िता हरिद्वार निवासी लड़की को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर दिया। मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज हो गया है। बयान में पीड़िता ने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई है। वहीं, एक्सरे रिपोर्ट में उसकी उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच बताई गई है। अब पुलिस पीड़िता के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जरिये उम्र का निर्धारण करने का प्रयास करेगी।
गौरतलब है कि हरिद्वार की रहने वाली लड़की ने पांच दिन पूर्व आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी विनोद निर्वाल और उसके साथी जाहिद उस्मानपुर पर हरिद्वार के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने तथा शामली बुलाकर कार में अश्लील छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। विनोद निर्वाल भारतीय किसान यूनियन का युवा जिलाध्यक्ष रहा है। दुष्कर्म के मामले में नामजद होने पर उसको संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने पीड़िता को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाकर बयान दर्ज कराया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज हो गया है। पीड़िता ने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई है। एक्सरे रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है। अभी पीड़िता की उम्र का निर्धारण करने के लिए पीड़िता के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा। यदि शैक्षिक प्रमाण पत्रों में भी पीड़िता नाबालिग साबित होती है, तो आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।