फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   16 लाख रुपये की शराब सहित दबोचे दो आरोपी

16 लाख रुपये की शराब सहित दबोचे दो आरोपी

Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
16 लाख रुपये की शराब सहित दबोचे दो आरोपी
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने यमुना पुल बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान 800 पेटी अंग्रेजी शराब से लदा दस टायरा ट्रक पकड़ा। बरामद शराब की कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के चालक और एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। उक्त शराब जम्मू निवासी व्यक्ति द्वारा सप्लाई के लिए अरुणाचल प्रदेश भिजवाई जा रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को झिंझाना थाना पुलिस की टीम ने मेरठ करनाल हाईवे पर बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा के करनाल की तरफ से आए 10 टायरा ट्रक को रोक कर चेक किया गया, तो उसमें हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की रोमियो मार्का 800 पेटियां लदी मिली। ट्रक चालक और उसके साथी से पुलिस ने पूछताछ की और लाई जा रही शराब की पेटियों की बिल्टी मांगी। ट्रक चालक ने बिल्टी दिखाई, लेकिन जांच कराने पर उक्त बिल्टी फर्जी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में ट्रक चालक हरजिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी सैंपल कैंप जम्मू तथा उसका साथी रणजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी डीडीए मार्केट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब की पेटियां जम्मू निवासी सत्यबीर की हैं। इस शराब को राजपुरा खन्ना (पंजाब) से लादकर लाए थे और अरुणाचल प्रदेश पहुंचानी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मुकदमे में सत्यबीर को भी आरोपी बनाया गया है। उसको गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed