फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दो झगड़ालुओं का शांतिभंग में चालान

दो झगड़ालुओं का शांतिभंग में चालान

Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
दो झगड़ालुओं का शांतिभंग में चालान
कैराना। पड़ोसी के साथ झगड़ा और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने अय्यूब निवासी रेतावाला को गिरफ्तार करके शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। दूसरे मामले में पत्नी के साथ झगड़ा करने पर पुलिस ने इसरार निवासी मोहल्ला अफगानान का चालान कर दिया। उधर, झिंझाना पुलिस ने सम्राट सिनेमा रोड पर चेकिंग के दौरान साइकिल पर आ रहे युवक राजबीर निवासी गांव बिरालियान को रोक लिया और तलाशी ली। साइकिल पर बंधी कैन से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसे पकड़ कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार
झिंझाना/कैराना।
दो दिन पूर्व गांव अबदाननगर में विवाहिता सोनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने सास सुरेशना, ससुर सोमपाल, देवर विकास और पति धर्मबीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि ससुर व सास को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पति धर्मबीर को सोमवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। अभी चौथे आरोपी देवर की तलाश जारी है। उधर, कैराना रेत खनन के पुराने मुकदमे में अदालत में गैर हाजिर चलने पर अदालत ने आरोपी आसमौहम्मद निवासी गंदराऊ के विरुद्घ वारंट जारी किये थे। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी आसमौहम्मद को शामली बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार करके सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed