{"_id":"5b5e04be4f1c1b07788b6a84","slug":"51532888254-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक हटाने के नाम पर युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक हटाने के नाम पर युवक का सिर फोड़ा
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। सहारनपुर जिले के गांव अल्हेडी निवासी नदीम पुत्र मोहब्बत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार सुबह कस्बे की एक ट्रांसपोर्ट से सामान भरकर सहारनपुर के लिए चला। एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका और उसने ट्रक साइड में खड़ा कर दिया। इसी समय सात-आठ युवक उसके पास पहुंचे और ट्रक आगे करने को कहा। उसने खाना खाने के बाद ट्रक हटाने की बात कही तो युवकों ने रॉड से उसके ऊपर हमला कर दिया। उसका सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि तहरीर आ गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मजदूरी के पैसे न देने का आरोप
थानाभवन। लखीमपुर खीरी जिले के गांव घिदोई पटिया निवासी झब्बूराम पुत्र बद्रीप्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हरड गांव निवासी एक व्यक्ति के घर उसने काम किया। काम पूरा होने के बाद जब उसने मजदूरी मांगी तो व्यक्ति ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई करते हुए पैसे दिलाने की मांग की है।