फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोरी का मोबाइल नहीं खरीदा तो तान दिया तमंचा

चोरी का मोबाइल नहीं खरीदा तो तान दिया तमंचा

Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
चोरी का मोबाइल नहीं खरीदा तो तान दिया तमंचा
शामली। पालिका मार्केट के सामने एक मोबाइल की दुकान पर मंगलवार की सुबह दो युवक पहुंचे और दुकानदार को एक चोरी का मोबाइल बेचने की बात कही। दुकानदार ने चोरी का मोबाइल खरीदने से मना कर दिया। इस बात पर युवकों ने तमंचा निकाल कर दुकानदार पर तान दिया। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो दोनों आरोपी भागने लगे। लोगों ने एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। दूसरे आरोपी का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed