{"_id":"5b158f904f1c1b624d8b4a94","slug":"51528139664-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर छात्र गुटों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर छात्र गुटों में मारपीट, हंगामा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट
शामली।
रेलवे स्टेशन पर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इससे रेलवे स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक शामली के आरके पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शामली रेलवे स्टेशन पर छात्रों के दो गुटों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से लात घूंसे और बेल्टें चलीं। इससे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों में भी दहशत बन गई। इसी दौरान जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से बिट्टू निवासी मादलपुर और अर्जुन निवासी सिंभालका को गिरफ्तार कर लिया। मालूम चला है कि छात्रों के दोनों गुट शामली में आरके पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं। कॉलेज से ही किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व भी एक पक्ष के छात्रों ने दूसरे पक्ष के छात्र की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष के छात्रों ने सोमवार को शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर मारपीट कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रोहित निवासी मलकपुर (बड़ौत) की तरफ से अर्जुन, बिट्टू और सर्वेश सहित एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी बिट्टू और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जेब काटने के आरोप में युवक की पिटाई
शामली। अजंता चौक के पास बस स्टैंड पर शामली के नया बाजार निवासी मनीष की जेब काट ली गई। मनीष ने शोर मचाया और जेब काटने के आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी युवक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी सरफरार पुत्र अनीस कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द का रहने वाला है।