{"_id":"6a9d44fec237c1fa470ba175","slug":"roof-collapses-on-twin-brothers-in-welcome-area-one-dead-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-676-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वेलकम इलाके में जुड़वां भाइयों पर गिरी छत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वेलकम इलाके में जुड़वां भाइयों पर गिरी छत, एक की मौत
विज्ञापन
मृतक 15 वर्षीय नाबालिग की जेब से .315 बोर के पांच कारतूस बरामद, पुलिस ने लापरवाही और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए अलग-अलग मामले
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में रविवार तड़के मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से कमरे में सो रहे जुड़वां भाई घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 15 वर्षीय एक भाई की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसकी जेब से .315 बोर के पांच कारतूस मिलने से मामला पेचीदा हो गया। पुलिस ने कारतूस बरामद होने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत अलग केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, अक्कन अली का परिवार वेलकम कब्रिस्तान के पास रहता है और कपड़ों का कारोबार करता है। रविवार सुबह करीब पांच बजे उनके दोनों बेटे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। बाद में एक घायल को आनंद विहार स्थित कैलाश-दीपक अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इलाज के दौरान डॉक्टरों को मृतक की जेब से पांच कारतूस मिले। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनंद विहार थाना पुलिस के बाद वेलकम थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि सुबह करीब सात बजे आनंद विहार थाने से वेलकम पुलिस को नाबालिग की मौत और कारतूस मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौत के मामले में लापरवाही का केस दर्ज किया है। वहीं, कारतूस मिलने के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बड़ा सवाल : कारतूस कहां से आए
पुलिस के मुताबिक, परिजन नाबालिग की जेब से मिले कारतूसों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कारतूस कहां से आए और नाबालिग के पास कैसे पहुंचे।