{"_id":"5b01c0c24f1c1be2408b6b02","slug":"51526841538-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की मुखबिरी करने के शक में परिवार पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की मुखबिरी करने के शक में परिवार पर हमला
Updated Mon, 21 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी की मुखबिरी करने के शक में परिवार पर हमला
चौसाना।
गढ़ीहसनपुर में पकड़ी गई गोकशी की मुुखबिरी किए जाने के शक में एक दर्जन लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में उक्त परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से पांच आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोकशी करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए थे। रविवार सुबह गोकशी के आरोप में जेल गए आरोपियों के परिजनों ने रहमान के परिवार पर मुखबिरी किए जाने का शक होने के कारण हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित रहमान व मोबीन व इमराना घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पथराव भी किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी पक्ष के घर पर दबिश दी, लेकिन सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित तौफीक की तहरीर पर राशिद, काला ,वाजिद, साजो, फानो निवासी ग्राम गढ़ी हसनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिये दबिश दे रही है। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।