{"_id":"5adb82504f1c1ba1098b5cd0","slug":"51524335184-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा में पहुंचकर पुलिस ने भरे बदमाशों के डोजियर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूरा में पहुंचकर पुलिस ने भरे बदमाशों के डोजियर
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने भूरा गांव में भरे बदमाशों के डोजियर
शामली। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर मॉनिटर गांव भूरा में पहुंच गए। मॉनिटर्स ने गांव की गलियों में घूमकर बदमाशों तथा उनके जमानतदारों के डोजियर भरने प्रारंभ कर दिए।
शनिवार को एडिशनल एसपी श्लोक कुमार के नेतृत्व में सीओ राजेश कुमार तिवारी व कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त के साथ-साथ तमाम फोर्स तथा आठ मॉनिटर्स के साथ क्षेत्र गांव भूरा में पहुंचे। पुलिस पहले ही गांव के टॉप बदमाशों की सूची अपने साथ लिए हुए थी। इसके साथ ही पुलिस के पास उनके जमानतदारों की भी सूची थी। एसपी के निर्देश पर मॉनिटर्स ने बदमाशों के घरों में जाकर उनके डोजियर भरने प्रारंभ कर दिए। इस दौरान बदमाशों का आपराधिक इतिहास, वर्तमान में बदमाश का कार्य, रहन सहन आदि 48 बिंंदुओं पर जानकारी हासिल की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव भूरा में हड़कंप मच गया। शाम तक पूरे गांव में कोतवाली पुलिस की अगुवाई में मॉनिटर्स बदमाशों के डोजियर भरने में लगे हुए थे।
एसपी ने कोतवाली में सिखाए गुर
कैराना। शनिवार की दोपहर एसपी देवरंजन वर्मा ने कोतवाली कैराना पहुंच कर घंटा ड्रिल कराकर सभी पुलिसकर्मियों को एकत्र किया। जहां पर उन्हें किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए लाठियां चलाने आदि का अभ्यास कराया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को खास हिदायत दी कि आपात स्थिति में लाठीचार्ज करते समय ध्यान रखा जाए कि पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने के लिए उपद्रवी के पैरों पर ही लाठी से वार करे।