फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोबाइल पर रंगदारी मांगने का आरोप

मोबाइल पर रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर रंगदारी मांगने का आरोप
मोबाइल पर रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। गांव गोगवान निवासी तौसीफ ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार की सुबह 11 बजे वह अपने मकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई, जिसमें बदमाश ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि यदि जान प्यारी है, तो एक लाख रुपये दे दे, नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़ित ग्रामीण ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है।
धमकी देने का आरोप लगाया
कैराना। गांव गोगवान निवासी इकराम ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि वह हरियाणा में एक युवक की गाड़ी पर मजदूरी किया करता था, इसके गाड़ी पर लगभग पचास हजार रुपये बकाया हो गए। आरोप है कि जब उसने रुपये मांगे तो तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई कर रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पानी के विवाद में दो पक्षों संघर्ष
कैराना। मंगलवार को जंधेड़ी निवासी सुंदर व संदीप पक्ष के लोगों में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चल पडे़, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed