फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एटीएम बदलकर निकाले 20 हजार रुपये

एटीएम बदलकर निकाले 20 हजार रुपये

Thu, 28 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर निकाले 20 हजार रुपये
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार रुपये
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव नागल निवासी संजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को जलालाबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से नकदी निकालने गया था। संजय ने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि उक्त युवक ने धोखे से संजय का एटीएम कार्ड बदल लिया। जब संजय वहां से चला गया, तो उसके मोबाइल फोन पर खाते से 2300 रुपये निकलने का मेसेज आया। संजय कुमार ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दंपति पर हमला, एसपी से शिकायत
थानाभवन। क्षेत्र के मंटी हसनपुर गांव निवासी आदेश कुमार पुत्र चंद्रभान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि वह विद्युत विभाग की बिजली का बिल जमा करने वाली वैन पर चालक है। आरोप है कि गत 12 दिसंबर की सुबह जब वह अपनी पत्नी रूबी के साथ थानाभवन जा रहा था, तो रास्ते में मिले गांव के ही चार युवकों ने रोक लिया। गाली गलौज करने के बाद डंडे, सरिया और चाकू से हमला किया। उसी दौरान पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पूर्व में उसके पिता चंद्रभान पर भी आरोपी पक्ष ने हमला किया था। उसी मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


घायल होमगार्ड के भाई ने दी तहरीर
थानाभवन। गांव उमरपुर निवासी होमगार्ड महेंद्र को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में उसके भाई विक्रम सिंह ने तहरीर दी है। विक्रम ने बताया कि बुधवार को उसके भाई होमगार्ड महेंद्र को दखोड़ी जमालपुर के पास कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी चालक विपिन पुत्र रतन सिंह निवासी नानौता के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहला फुसलाकर विवाहिता का अपहरण
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। विवाहिता के ससुर ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ससुर वीर सेन निवासी नोजल ने तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र अमित की शादी 9 अक्तूबर को गांव गोहरनी निवासी सीमा के साथ हुई थी। आरोप है कि 26 दिसंबर को गांव बदलूगढ़ निवासी गोपाल उनके घर पहुंचा तथा विवाहिता को अगवा करके ले गया। घर में रखे जेवर और 50 हजार रुपये नकदी भी ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
थानाभवन। जलालाबाद -गंगोह मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। गांव कादरगढ़ निवासी अजय और उसकी पत्नी पिंकी हरियाणा के करनाल से दवाई लेकर अपने लौट रहे थे। जब वह सोहजनी उमरपुर डेरे के पास पहुंचे, तो सामने से आए बाइक सवार दिलशाद पुत्र मकसूद निवासी लुहारी से टक्कर हो गई। हादसे में अजय और दिलशाद गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को थानाभवन सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed