{"_id":"59ff54974f1c1b87698b98aa","slug":"51509905559-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेस लिखी कार से हो रही थी शराब की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेस लिखी कार से हो रही थी शराब की तस्करी
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
प्रेस लिखी कार में शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने कार को पकड़ लिया। जिसमें से हरियाणा मार्का देशी शराब क्भ् 360 बोतल बरामद हुई। दूसरी ओर पुलिस ने एक स्कूटी की डिग्गी में छिपाकर लाई जा रही शराब की 24 बोतल भी पकड़ ली। दोनों ही मामलों में ड्राइवर फरार हो गए।
निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार की देर रात पुलिस यमुना पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने हरियाणा की ओर से आती हुई कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार को पकड़ लिया। पुलिस को आता देख चालक मौके से फरार हो गया। कार पर पीछे की ओर प्रेस लिखा था। तलाशी लेने पर पुलिस ने कार के अंदर से 360 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद कर ली। वहीं, पानीपत कैराना बाईपास पर भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोकना चाहा तो चालक स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी में रखी 24 बोतल देशी शराब बरामद की। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।