फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मोपेड सवार व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी

मोपेड सवार व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी

Sat, 30 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
मोपेड सवार व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारी
शामली।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र में आदमपुर-चूसना मार्ग पर बदमाशों ने मोपेड सवार व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर दिया। मोपेड चला रहे व्यक्ति के हाथ में गोली लगी। सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गांव चूनसा निवासी मांगा (53) पुत्र माजिद शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे गांव आदमपुर से मोपेड लेकर अपने गांव लौट रहा था। आदमपुर से ही उसके साथ पूनम नामक महिला भी मोपेड पर बैठ गई। आदमपुर-चूसना मार्ग पर बुद्ध सिंह की ट्यूबवेल के पास बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब मांगा ने मोपेड नहीं रोकी, तो उस पर तमंचे से फायर कर दिया। मांगा के दाहिने हाथ में गोली लगने पर वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। महिला पूनम ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके घटना की सूचना दी, जिसके बाद डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद लौट आई। फिर घायल मांगा ने अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया और अपने घर लौट गया। बाबरी थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed