फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cyclist killed in collision with motorcycle

Gonda News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Mon, 31 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in collision with motorcycle
मनकापुर। उपाध्यायपुर ग्रंट गांव निवासी भागीरथी (55) रविवार शाम साइकिल से खरिका बगिया चौराहे पर पान-बीड़ी लेने गए थे। घर लौटते समय पीछे से आ रही बाइक से उनकी साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में भागीरथी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से बलरामपुर के सादुल्लाहनगर सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर वहां से लखनऊ रेफर किया गया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, तभी घाघरा घाट के पास मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भागीरथी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी की करीब एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed