फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा नेता के दबाव में काम कर रही पुलिस

भाजपा नेता के दबाव में काम कर रही पुलिस

Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के दबाव में काम कर रही पुलिस
शामली।
विज्ञापन

झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने भाजपा नेता के खिलाफ कुकर्म के मामले में कार्रवाई न होने पर परिवार सहित आत्महत्या की धमकी दी है। महिला का आरोप है कि पुलिस भाजपा नेता के दबाव में काम कर रही है और उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता और उसके साथियों के खिलाफ तीन महीना पूर्व कांधला थाने में कुकर्म और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ गत मई माह में वारंट जारी हुए, लेकिन पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। उसी मामले की रंजिश के चलते आरोपी भाजपा नेता के इशारे पर ऊन चौकी पुलिस उनके घर आकर डरा धमका रही है। उसके पति और बच्चों को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी जा रही हैं, जिस कारण उसका परिवार दहशत में जी रहा है। आशंका जताई है कि उसके पति की हत्या भी कराई जा सकती है, जिसके जिम्मेदार भाजपा नेता और पुलिसकर्मी होंगे। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि यदि आरोपी भाजपा परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन


आरोपी मुनीम के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग
शामली। शहर के मंडी मार्शगंज निवासी चावल व्यापारी संजय कुमार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर अपने मुनीम के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। रविवार को अग्रवाल मित्र मंडल के चेयरमैन नवीन अग्रवाल और अनुज बंसल सहित अन्य लोगों के साथ सीओ सिटी से मिलने पहुंचे। संजय का कहना है कि वह करीब डेढ़ साल से बीमार रहा। दुकान का हिसाब किताब मुनीम नीरज नामदेव के पास रहा, जिसका फायदा उठाकर उसने बाजार से उधारी रकम वसूल ली तथा दुकान का सामान भी बेच दिया। तबीयत ठीक होने पर उसने मुनीम से दुकानदारी का हिसाब मांगा, तो पता चला कि बाजार से करीब 13 लाख रुपये की उगाही कर ली गई है, लेकिन वह पैसा मुनीम ने अपने पास ही रख लिया। पूर्व में सीओ सिटी से शिकायत की गई, तो उसने एक लाख रुपये लौटाए, लेकिन बाकी रकम नहीं लौटा रहा है। आरोप है कि गत एक सितंबर को आरोपी मुनीम और उसके भाई ने बुढ़ाना रोड पर उसे रोक लिया और पुलिस में की गई शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी ने गुहार लगाई है कि मुनीम से उसके रुपये दिलाए जाएं तथा धमकी देने और धोखाधड़ी करने के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed