फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   50 thousand prize money busted arrested in shamli

50 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 17 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize money busted arrested in shamli
शामली सीओ आफिस में आरोपियोंं से पूछताछ करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में गौतमबुद्धनगर में भाजपा नेता सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50-50 हजार के इनामी दो बदमाशों को शामली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सहदेव कुख्यात सुंदर भाटी का भाई है तथा दूसरा आरोपी अनिल उसका भतीजा है। तिहरे हत्याकांड में फरारी के कारण इन दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि 16 नवंबर 2017 को गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र में तिमरी गोल चक्कर के पास भाजपा नेता शिवकुमार यादव, उसके निजी गनर रईसपाल तथा कार चालक बलराज उर्फ बल्ली की फार्च्यूनर पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। एसटीएफ और पुलिस ने वारदात का खुलासा कर हत्याकांड के मास्टरमाइंड अरुण यादव, रेकी करने वाले धर्मदत्त शर्मा तथा सुपारी किलर नरेश तेवतिया को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। एसटीएफ द्वारा किए गए खुलासे में यह बात सामने आई थी कि अरुण यादव ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए भाजपा नेता की हत्या कराई थी। इसके लिए कुख्यात सुंदर भाटी के भतीजे अनिल भाटी को 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। अनिल भाटी ने हत्या के लिए तीन शार्प शूटर लगाए थे, जिसमें नरेश तेवतिया मुख्य शार्प शूटर था।
विज्ञापन
खुलासे में कई और नाम सामने आए थे। इसी के चलते अनिल भाटी और उसके पिता सहदेव भाटी निवासी ग्राम धधोला, थाना ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर को भी आरोपी बनाया गया था। उसके बाद से उक्त दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिस कारण इन पर 50 - 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर उक्त दोनों आरोपियों को शनिवार सुबह शामली में मिल रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में शामली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम, स्वॉट टीम प्रभारी धर्मेंद्र पंवार, एसआई सत्यनारायण दहिया, एसआई विनीत मलिक, एसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई नीमा गौतम, कांस्टेबल प्रताप शर्मा, सुनील कुमार और अंकुश शामिल रहे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट यूपी से लेकर उत्तराखंड तक फैला है नेटवर्क एएसपी जगदीश शर्मा ने बताया कि सुंदर भाटी गैंग ने वेस्ट यूपी, एनसीआर और उत्तराखंड तक अपना नेटवर्क खड़ा किया तथा दूसरे गिरोहों से भी हाथ मिलाया। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि सुंदर भाटी गैंग की अनिल दुजाना गैंग से रंजिश भी चल रही है, जिस कारण इन दोनों गैंगों में दूसरे गैंग के बदमाशों का गठजोड़ हुआ। एक दूसरे से अदावत पैदा हो गई और दोनों गैंगों के बीच अब तक 50 से ज्यादा हत्या हो चुकी हैं। यह गिरोह प्रापर्टी पर अवैध कब्जे करना, रंगदारी वसूलना और सुपारी लेकर हत्या कराने जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed