फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घोडी बेचे की रकम नहीं देने का आरोप

घोडी बेचे की रकम नहीं देने का आरोप

Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
घोडी बेचे की रकम नहीं देने का आरोप
कैराना। ग्राम अलीपुर निवासी अमित कुमार ने कोतवाली पर तहरीर दी कि उसने अपनी घोड़ी बेची थी। आरोप है कि खरीदने वाले ने वादा करके उसकी लगभग तीन हजार रुपये की रकम अभी तक नहीं दी है। रकम मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारपीट कर घर से निकाली महिला
कैराना। मोहल्ला नया बाजार निवासी नाजमा ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व कैराना के मोहल्ला दरबारकलां निवासी के साथ हुई थी। आरोप है कि लगभग चार माह पूर्व उसके पति ने एक और निकाह कर लिया, जिसके बाद घर में झगड़ा होने लगा। महिला का आरोप है कि सोमवार को पति ने उसके साथ में मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने दी पर्रिकर को श्रद्धांजलि
कैराना। सोमवार को बार भवन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ व महासचिव नसीम अहमद के संचालन में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं, दो बजे बाद शोक के कारण न्यायालयों में किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed