फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
शामली। महिला को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक का निकट के दूसरे मोहल्ले में एक युवक के घर पर आना जाना था। इस दौरान आरोपी ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी युवक के घर पर आने जाने पर रोक लगाते हुए उसे महिला से न मिलने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी आरोपी महिला से चोरी छिपे मिलता रहा और करीब एक सप्ताह पहले आरोपी बहला-फुसलाकर महिला को ले गया था। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड पर खड़ा है और महिला को कहीं ले जाने की फिराक में है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला को बरामद कर लिया। महिला ने आरोपी पर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

छेड़छाड़ करने के आरोप में दो युवक पकड़े
शामली। शहर निवासी एक छात्रा को कालेज आते जाते समय चार युवक छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे थे। छात्रा ने पहले युवकों को अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी, लेकिन जब वे अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी। सोमवार को परिजन छात्रा को कालेज छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में जब युवकों ने फिर छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया, जिस पर साथ चल रहे परिजनों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरातफरी
शामली। गांव लिलौन में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत अधिकारियों को सूचना देकर लाइन को बंद कराया, लेकिन इसके बाद भी आग नहीं बुझ सकी। ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed