फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छात्राओं से छेड़खानी में दो युवकों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज

छात्राओं से छेड़खानी में दो युवकों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज

Fri, 11 Jan 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़खानी में दो युवकों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज
छात्राओं से छेड़खानी में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राओं से छेड़खानी व मोबाइल नंबर की पर्ची फेंकने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपार्ट में बताया कि उसकी बेटी अपनी दो सहेली छात्राओं के साथ शामली से टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार गांव के दो युवकों ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए छेड़छाड़ की। आरोपियों ने पर्ची पर अपने मोबाइल नंबर लिखकर छात्राओं के ऊपर फेंक दिए। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को युवकों की हरकत के बारे में बताया। परिजनों ने आरोपियों से इस तरह की हरकत न करने का कहा तो आरोपियों ने छुरी दिखाते हुए उनके बीच में न आने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी से लूट के मामले में दो हिरासत में
शामली। छह दिन पहले व्यापारी व उसके चचेरे भाई को मारपीट कर लूट करने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
चार जनवरी की रात को शहर के हनुमान रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल व उसके चचेरे भाई प्रफुल्ल अग्रवाल रेलवे स्टेशन के समीप स्कूटी पर खड़े थे। उसी समय कार की टक्कर लगने का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। प्रतीक ने आरोपी युवकों पर मोबाइल, लगभग 19 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक समीप के एक गांव के निवासी है। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed