{"_id":"5c169097bdec2256f0119cf5","slug":"41544982679-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ तीन लोगों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। पीड़िता ने एक नामजद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात उनका पति अपनी बहन से मिलने उनकी ससुराल गया हुआ था। उस रात वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान रात में तीन युवक उसके घर में घुस गए और तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पति के घर लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उस्मान और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।