{"_id":"5b902d8a867a557ecb2ea2a6","slug":"41536175498-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे हो गया, पर दर्ज नहीं हुआ बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सरे हो गया, पर दर्ज नहीं हुआ बयान
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का एक्सरे हो गया, दर्ज नहीं हुआ बयान
शामली।
दुष्कर्म पीड़िता हरिद्वार की रहने वाली युवती का एक्सरे हो गया है। पुलिस को उसकी रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है, लेकिन अभी पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराया जाएगा।
गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व हरिद्वार निवासी युवती ने आदर्श मंडी थाने में शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी विनोद निर्वाल और उसके साथी जाहिद उस्मानपुर के खिलाफ दुष्कर्म तथा अश्लील छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुष्कर्म हरिद्वार के एक होटल में किया गया था, जबकि छेड़छाड़ शामली बुलाकर कार में की गई थी। आरोपी विनोद निर्वाल भाकियू का युवा जिलाध्यक्ष रहा है। एफआईआर दर्ज होने पर संगठन ने उसको निष्कासित कर दिया था। वहीं, मामले की विवेचना कर रही आदर्श मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की डाक्टरी कराने के बाद बुधवार को एक्सरे कराया। एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर ही युवती की उम्र का निर्धारण होना है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि बुधवार दोपहर बाद एक्सरे की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिस कारण पीड़ित युवती का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को युवती मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराया जाएगा।