फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Man arrested for threatening wife with a pistol.

Delhi News: पिस्टल दिखाकर पत्नी को धमकाता था, गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for threatening wife with a pistol.
पूर्वी दिल्ली। न्यू सीलमपुर इलाके में छोटी-छोटी बातों पर एक युवक अपनी पत्नी की कनपटी पर पिस्टल रखकर उसको धमकाता था। रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर सोमवार रात पत्नी ने पीसीआर कॉल कर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी फातिमा (27) का बयान लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर घर की अलमारी से पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर आरोपी आबिद उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि सोमवार शाम टीम को पीसीआर कॉल मिली। एक महिला ने बताया कि उसका पति उसे पिस्टल दिखाकर अक्सर जान से मारने की धमकी देता है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम न्यू सीलमपुर के-375 पहुंच गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed