फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नकदी सहित थैला ले भागा बदमाश

नकदी सहित थैला ले भागा बदमाश

Sat, 23 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नकदी सहित थैला ले भागा बदमाश
नकदी सहित थैला ले भागा बदमाश
विज्ञापन

थानाभवन।
बैंक शाखा में रुपये जमा कराने गए व्यापारी की बाइक से 42 हजार रुपये बैग में रखा लेकर बदमाश फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा थानाभवन निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता की चौक बाजार में गोयल ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर सुभाष चंद्र 22 हजार रुपये नकदी और 20 हजार रुपये का चेक लेकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा में जमा कराने के लिए गए थे। रास्ते में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर एक व्यापारी की दुकान पर रुके और किसी परिचित से बात करने लगे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचा और बाइक पर टंगा बैग उतारकर फरार हो गया।
विज्ञापन

बस चालक को थप्पड़ मारने पर हंगामा
शामली। शहर में शुक्रवार रात करीब आठ बजे अजंता चौक बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस के चालक यामीन को एक युवक ने विवाद होने पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। बस चालक के समर्थन में अन्य बस चालकों ने हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवती लापता
शामली। शहर के एक मोहल्ले से एक युवती दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। कोतवाली शामली पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मालूम चला है कि गत 15 जून को शामली में अजुध्या चौक के पास धर्मस्थल में युवक युवती के पकड़े जाने पर हंगामा हुआ था। लापता हुई युवती उसी युवती की बहन है, जबकि हिरासत में लिया गया युवक उसी युवक का दोस्त है, जो 15 जून को धर्मस्थल के पास से पकड़ा गया था।

हादसे में किसान घायल
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी यामीन शुक्रवार रात करीब नौ बजे कैराना से पैदल ही अपने गांव जा रहा था। रास्ते में तितरवाड़ा चुंगी के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने पर यामीन घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद यामीन को अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली कब्जे में ले ली, जबकि आरोपी चालक फरार हो गया। घायल यामीन को गंभीर हालत के चलते उसके परिवार के लोग पानीपत स्थित अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed