फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicion regarding the role of a PAC jawan in the murder conspiracy.

Gorakhpur News: हत्या की साजिश में पीएसी जवान की भूमिका पर संदेह

Tue, 15 Sep 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Suspicion regarding the role of a PAC jawan in the murder conspiracy.
गोरखपुर। खजनी क्षेत्र में हत्या कर दहशत फैलाने की कथित साजिश का एसटीएफ को सुराग मिला है। जांच में पीएसी के एक जवान समेत छह युवकों की भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, हत्या के लिए पिस्टल खरीदने को करीब डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस को पिस्टल बरामद होने की भी जानकारी मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश में शनिवार रात से एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी खजनी क्षेत्र में किसी व्यक्ति की हत्या की तैयारी में थे। इसके पीछे आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई को वजह बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि निशाने पर कौन था और वारदात के बाद दहशत फैलाने की क्या योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार खरीदने के लिए रकम दिए जाने की जानकारी सामने आने के बाद एसटीएफ ने असलहा सप्लायर की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पिस्टल के लिए रकम पीएसी जवान की ओर से उपलब्ध कराई गई थी।

इसके बाद हथियार किसके जरिये खरीदा गया और किसे सौंपा गया, इसकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। भूमिका सामने आए तीनों युवकों के आपराधिक इतिहास, मोबाइल नंबर और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed