फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1.813 kg of charas seized in Baijnath; six accused arrested, three vehicles impounded.

Kangra News: बैजनाथ में 1.813 किलो चरस बरामद<bha>;</bha> छह आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

Tue, 15 Sep 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
1.813 kg of charas seized in Baijnath; six accused arrested, three vehicles impounded.
धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने बैजनाथ क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1.813 किलोग्राम चरस के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन वाहनों को भी मौके पर जब्त कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल एक 17 वर्षीय किशोर को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के संरक्षण में सौंप दिया है।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने बताया कि सीआईए की टीम ने गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान वाहनों की गहन तलाशी ली गई, जिसमें 1.813 किलोग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (28) निवासी खारमेनखर (पालमपुर), अशोक कुमार (35) निवासी नंदौर कलां (बिलासपुर, छत्तीसगढ़), अश्वनी कुमार (23) व आयुष कुमार (21) निवासी मंझेरनु (पंचरुखी), और अतुल कुमार (24) व अक्षय कुमार (27) निवासी रामनगर (टटेहल) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक कार, एक स्कूटी और एक बाइक को कब्जे में ले लिया है। बैजनाथ पुलिस थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चरस की खेप के स्रोत और पूरे आपूर्ति नेटवर्क का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed