{"_id":"5b2aa2d34f1c1bc2378b4e90","slug":"41529520851-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से थैला चोरी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल से थैला चोरी किया
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
बैंक से रुपये निकाल कर खरीदारी करने जा रहे एक ग्रामीण का नोटों से भरा थैला चोरी हो गया। पीड़ित ने तहरीर थाना झिंझाना में दी है। बुधवार को नरेश निवासी गांव बेदखेड़ी ने कस्बे के पीएनबी से 50 हजार रुपये निकाले थे। रुपयों से भरा थैला अपनी साइकिल पर बांधने के बाद बाजार में परचून की दुकान से सामान खरीदने लगा। इस बीच साइकिल पर बंधा रुपयों से भरा थैला किसी ने चोरी कर लिया। एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकाल पर संदिग्ध लोगों की जांच की है।
आरोपी के घर की कुर्की
झिंझाना। थाना झिंझाना पहुंचे सदर कोतवाली सहारनपुर के इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने अपनी आमद कराने के बाद झिंझाना पुलिस को साथ लेकर गांव खानुपर कला निवासी लूट के आरोपी करणा के घर के सामान को कुर्क कर स्थनीय पुलिस को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया की वर्ष 2016 से आरोपी करणा लूट में वांछित चल रहा है। अदालत के आदेश पर उसके घर की कुर्की की गई।