{"_id":"5ad0fed24f1c1b64098b463e","slug":"41523646162-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को उसके घर पर चिनाई का कार्य कर चल रहा था। सुबह लगभग साढ़े दस बजे उसने अपनी पत्नी को पशुओं के लिए खेत से चारा काटने भेजा था। आरोप है कि गांव बराना निवासी सद्दाम, महबूब और यामीन ने उसकी पत्नी को जबरदस्ती दबोच लिया। इस दौरान महबूब और सद्दाम ने उसके हाथ-पैर पकड़े और यामीन ने दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद किसान मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी रिपोर्ट लिखवाने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित महिला ने अपने पति को पूरी घटना से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।