{"_id":"5a81df6e4f1c1bcb268b992c","slug":"41518460782-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नगर अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत मे लेकर किया चलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नगर अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत मे लेकर किया चलान
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। वाट्स एप ग्रुप पर देवी देवताओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में बसपा के कांधला नगर अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
मोहल्ला शेखजादगान निवासी देवीदास जयंत बसपा के कांधला नगर के अध्यक्ष है। चार दिन पूर्व देवीदास जयंत ने वाट्सएप के दो ग्रुपों पर भगवान श्रीराम के बारे में अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट कर दी थी। इस कारण भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। विहिप के जिलाध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक, भाजपा नेता विकास पंवार, सत्यवीर वर्मा और सभासद मनीष गोयल ने कांधला थाने पहुंचकर आरोपी नगर अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने विकास पंवार की तहरीर के आधार पर देवीदास जयंत के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी नंदकिशोर ने बताया कि रविवार की शाम आरोपी देवीदास जयंत को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार की दोपहर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।