{"_id":"5a68d3d74f1c1ba1268b640f","slug":"41516819415-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण के आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण के आरोपी को पकड़ा
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
डेढ़ माह पूर्व किशोरी का बहला फुसलाकर ले जाने और दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
11 दिसंबर 2017 को कस्बे के एक मोहल्ले से इकरामपुरा निवासी सुएब किशोरी का बहला फुसला कर ले गया था। किशोरी की मां ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। वही एक सप्ताह पूर्व आरोपी युवक किशोरी को साथ लेकर हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा तथा सुरक्षा की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट से दोनों को मुजफ्फरनगर अदालत में भेजा गया था। सूचना पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर कोर्ट पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज कराये। साथ ही किशोरी को मेडिकल कराया तो किशोरी नाबालिग निकली। इसके बाद किशोरी को नारी निकेतन कानपुर भेज दिया गया। जबकि आरोपी सुऐब निवासी मोहल्ला इकराम पुरा को पुलिस ने गिरफ्तार करके किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने तथा किशोरी के साथ दुराचार करने के आरोप में चालान करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दो बहनों को ले जाने के आरोपी का चालान किया
कैराना। पांच दिन पूर्व दलित समाज की दो सगी बहनों को ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पांच दिन पूर्व कस्बे के एक मोहल्ले से दो सगी बहनों को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। युवतियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले में मंगलवार शाम पुलिस ने शामली बाईपास से दो बहनों को बरामद करते हुए आरोपी जावेद निवासी आलकलां को गिरफ्तार कर लिया था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि दोनों बहनों को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। साथ ही आरोपी जावेद का चालान कर दिया।