{"_id":"5a32b8724f1c1ba7678c18a4","slug":"41513273458-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व एक लाख रुपये नहीं देने पर बहु को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक व एक लाख रुपये नहीं देने पर बहु को घर से निकाला
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख रुपये नहीं देने पर बहू को घर से निकाला
कैराना(शामली)। अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बाद में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव मोहम्मदपुर राई निवासी रेशमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह तीन साल पहले गांव ऐरटी निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले निकाह के दौरान दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। एक लाख रुपये व बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार की शाम ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
छात्रसंघ चुनाव कराएं
कैराना(शामली)। बृहस्पतिवार को विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र रोहित, अंकुर, विपिन, अनुज चौहान, पूरण, राहुल, अंकित, मुस्तकीम, दिलशाद, मुनव्वर, वसीम व छात्राएं सविता, सोनिया, प्रीति, गुलशफा आदि ने महाविद्यालय के प्राचार्य को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें मांग की गई कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय में छात्र संघ का चुनाव कराया जाना चाहिए।