{"_id":"5a00aec14f1c1bd1538bb3d9","slug":"41509994177-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेल्डिंग मिस्त्री का अपहरण कर ले गये कार सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेल्डिंग मिस्त्री का अपहरण कर ले गये कार सवार
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)।
शहर के मुख्य रोड से सवार युवकों ने वेल्डर का अपहरण कर लिया। वेल्डर की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
अलीपुर रोड धोला पीर निवासी 45 वर्षीय इनाम शामली रोड स्थित एक सिनेमा के पास वेल्डिंग की दुकान करता है। इनाम की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी कि शाम पांच बजे उसके पति की दुकान के आगे एक ऑल्टो कार व एक वैगनआर आई। उस समय उसका बेटा दुकान के अंदर था, जबकि पति इनाम दुकान के बाहर था। कार सवार युवकों ने हथियारों के बल पर उसके पति को कार में डाल लिया तथा अपहरण करके ले गए। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले में पता लगाया जा रहा है कि कही किसी थाने की क्राइम ब्रांच तो इनाम को अपने साथ नहीं ले गई।
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
कैराना। सोमवार शाम कोतवाली के सामने पुलिस ने अवैध शीशम, जामुन व पॉपुलर की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी ली। पुलिस ने मौके से आरोपी जयकुमार निवासी गांव नाला थाना कांधला व मामू निवासी कांधला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।