फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सेंटर में तोड़फोड़ पर दो युवकों को उठाने पर कोतवाली में हंगामा

सेंटर में तोड़फोड़ पर दो युवकों को उठाने पर कोतवाली में हंगामा

Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
सेंटर में तोड़फोड़ पर दो युवकों को उठाने पर कोतवाली में हंगामा
कैराना (शामली)। एक समुदाय के चार युवकों को दूसरे समुदाय के युवक के कंप्यूटर सेंटर में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव व्याप्त हो गया। इसके बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया।
विज्ञापन

नगर के गंगोह बस अड्डे के सामने मोहल्ला ब्लॉक कॉलोनी निवासी आरिफ कंप्यूटर सेंटर चलाता है। उसका आरोप है कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने सेंटर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान ब्लॉक कॉलोनी के चार युवक आए तथा उन्होंने गाली-गलौज करते हुए वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी वहां से 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक कॉलोनी से दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस पर ब्लॉक कॉलोनी महिलाएं कोतवाली में पहुंच गई तथा हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि एक माह पूर्व आरिफ पक्ष के लोगों ने रोहताश के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। महिलाओं का आरोप था कि आज रोहताश कैराना आया हुआ था। आरोप है कि झूठी तहरीर दी गई। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में कोतवाली प्रभारी ने दोनों पक्षों को शांत किया तथा जांच कर सही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। यदि युवक दोषी है तो जेल भेजा जाएगा और नहीं तो छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी
शामली। नगर के मोहल्ला धीमानपुरा फाटक के पास आशु मोबाइल की दुकान करता है। रोजाना की भांति वह अपनी दुकान बंद कर चला गया। बताया जाता है कि रविवार की रात्रि चोर ने उसकी दुकान में नकब लगाकर मोबाइल व तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। मोबाइल की दुकान में चोरी का पता चलने पर मौके पर लोगों भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed