{"_id":"6ad7b0e3d1cd0f0fca01b7bc","slug":"young-woman-attacked-near-railway-line-case-registered-against-three-individuals-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175908-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेल लाइन के पास युवती पर हमला, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेल लाइन के पास युवती पर हमला, तीन पर केस
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के नजदीक एक युवती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल युवती को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहार के भोजपुर जिले के बचरी गांव निवासी सविता ने पुलिस को बताया कि वह 14 अक्तूबर को बदायूं किसी काम से आई थी। शाम करीब सात बजे वह रेलवे स्टेशन के पास से बरेली जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बदायूं निवासी सुशांत राठौर, रामपाल और एक अन्य ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में उसके पेट में चोट आई।
इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। गंभीर हालत में उसे 15 अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि 20 अक्टूबर को घटना की तहरीर दी गई है। इसी के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।