{"_id":"6ad7b030ef03ca6bc509ff63","slug":"police-took-away-an-animal-feed-trader-from-jatpura-crossroads-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-169280-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जटपुरा चौराहे से पशु आहार व्यापारी को ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जटपुरा चौराहे से पशु आहार व्यापारी को ले गई पुलिस
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र में जटपुरा चौराहे से एक व्यापारी को मंगलवार दोपहर बाहरी पुलिस अपने साथ ले गई। परिजन ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी से इन्कार किया है।
जटपुरा चौराहे पर पशु आहार की दुकान का संचालन करने वाले कुरसंडा निवासी सुमित पांडेय मंगलवार दोपहर रोजाना की तरह बैठे थे। परिजन के अनुसार तभी एक काले रंग की कार आकर रुकी और गाड़ी से उतरे कुछ लोग व्यापारी को पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगे। सभी चार लोग पुलिस की वर्दी में थे, जिसमें एक-एक दरोगा और तीन आरक्षी थे। लोगों ने जब व्यापारी को ले जा रहे पुलिसकर्मियों से पूछा तो कोई जानकारी नहीं दी। गाड़ी लेकर इटावा की ओर चले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। जानकारी होने के बाद व्यापारी का भाई उमेश पांडेय व अन्य परिजन थाने पहुंचे। थाना प्रभारी को बताया तो उन्होंने इस तरह की कार्रवाई व जानकारी से इन्कार किया। उमेश ने बताया कि उनके भाई पर कोई भी आपराधिक केस नहीं है। पहले हमीरपुर ले जाने की जानकारी मिली लेकिन बाद में पता चला कि इटावा पुलिस लेकर गई है। वह जानकारी के लिए इटावा जा रहे हैं।
दूसरे जिले की पुलिस के आने के संबंध में और किसी को ले जाने की जानकारी नहीं दी गई थी। अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी