{"_id":"6ad7af164cd55966690bb07a","slug":"attempted-suicide-on-the-yellow-line-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160080-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: येलो लाइन पर आत्महत्या का प्रयास, सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: येलो लाइन पर आत्महत्या का प्रयास, सेवा प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवाएं 15 मिनट प्रभावित
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर आ जाने के कारण ट्रेन सेवाओं में करीब 15 मिनट तक देरी हुई। अधिकारियों के अनुसार, यात्री ने आत्महत्या का प्रयास किया था। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अनुसार, पटेल चौक स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर आने की वजह से येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हुई। हालांकि, करीब 15 मिनट बाद सेवाएं सामान्य कर दी गईं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही थीं। निगम ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से जारी पहले अपडेट में बताया था कि पटेल चौक स्टेशन पर एक यात्री के ट्रैक पर आने की वजह से येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। इसके कुछ ही देर बाद निगम ने दूसरा अपडेट जारी करते हुए बताया कि येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। ब्यूरो