फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साबिर की सूचना पर बराला को पुलिस ने घेरा

साबिर की सूचना पर बराला को पुलिस ने घेरा

Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
साबिर की सूचना पर बराला को पुलिस ने घेरा
साबिर की सूचना पर बराला की घेराबंदी
विज्ञापन

कैराना(शामली)। पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए मुकीम काला गिरोह के शार्प शूटर साबिर के गांव बराला में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस ने एक मकान की तलाशी ली, लेकिन साबिर हाथ नहीं लगा। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है, उससे पूछताछ की जा रही है।

रविवार रात 11 बजे कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार को सूचना मिली कि मुकीम गिरोह का कुख्यात शार्प शूटर साबिर जंधेड़ी गांव बराला के किसी से मिलने के लिए आया हुआ है। डेढ़ माह पूर्व मुकीम गिरोह का बदमाश साबिर निवासी गांव जंधेड़ी पेशी पर ले जाते समय बाराबंकी क्षेत्र में एक ढाबे पर चाय पीते समय पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था। तब से कई जिलों की पुलिस साबिर को पकड़ने के लिए दिन रात एक किए हुए है। रात्रि में साबिर के बराला गांव के होने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने भारी पुलिस बल के साथ गांव बराला में छापा मारा। पुलिस ने जिस जगह बदमाश के छिपे होने की आशंका थी उस स्थान को भी घेर लिया और मकान की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को वहां साबिर नहीं मिल सका। पुलिस ने मकान में मौजूद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शक के आधार पर दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed