फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लिसाढ़ से अपहृत किशोरी बरामद, पूछताछ जारी

लिसाढ़ से अपहृत किशोरी बरामद, पूछताछ जारी

Sat, 17 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
लिसाढ़ से अपहृत किशोरी बरामद, पूछताछ जारी
शामली।
विज्ञापन

कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी से पुलिस पूछताछ कर रही है। दो दिन पूर्व लिसाढ़ गांव से एक किशोरी गांव निवासी युवक पंकज के साथ फरार हो गई थी। पिता की ओर से इस मामले में आरोपी पंकज, आशीष तथा चाप सिंह के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई। शुक्रवार को उससे पूछताछ की गई। बाद में पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है, उसके बाद उसको कोर्ट में पेश कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएं जाएंगे।

मारपीट के मामले में देवर गिरफ्तार
शामली। मोहल्ला कृष्णानगर निवासी राजकुमार शुक्रवार को अपनी भाभी पिंकी के साथ झगड़ रहा था। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed