फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीएचसी में चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी

सीएचसी में चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 01 May 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी
सीएचसी में चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आंखों की जांच के लिए प्रमाण पत्र बनवाने आए व्यक्ति ने चिकित्सक से अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। चिकित्सक की तरफ से कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है।
सीएचसी शामली के चिकित्सक डाक्टर विजेंद्र कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीएचसी में अपने कक्ष में मरीजों की जांच कर रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति आया और उसने घुसते ही एक कागज पर साइन करने को कहा। उन्होंने कागज के संबंध में पूछा, तो वह उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान अस्पताल के अन्य चिकित्सक और स्टाफ के लोग पहुंचे। सूचना मिलन पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर आरोपी की तलाश की, लेकिन आरोपी फरार हो गया। चिकित्सक ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि आरोपी व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सीएचसी में आंखों की जांच कराने आया था। चिकित्सक ने उस व्यक्ति को चिकित्साधीक्षक से मिलने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

महिला को मारपीट कर घर से निकाला
शामली। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति की करीब दो माह पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि महिला के ससुराल वालों को बुलाया गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed