फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सिख चालक से अभद्रता पर फायरमैन निलंबित -Meerut

सिख चालक से अभद्रता पर फायरमैन निलंबित -Meerut

Fri, 19 Apr 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
सिख चालक से अभद्रता पर फायरमैन निलंबित -Meerut
शामली। मेरठ करनाल हाईवे पर लिसाढ़ गांव के निकट सिख ट्रक चालक और दमकल कर्मियों के बीच हुई नोकझोंक प्रकरण में मेरठ के फायरमैन को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। बाकी पुलिस कर्मी भी जांच के दायरे में है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच एसपी रैंक के अफसर को सौंपी है। बता दें कि घटना आठ अप्रैल की है। शामली कोतवाली क्षेत्र में मेरठ करनाल करनाल हाईवे पर लिसाढ़ गांव के निकट साइड न देने को लेकर एक सिख ट्रक चालक और मेरठ के दमकल कर्मियों की टीम के साथ विवाद हो गया था। दोनों में काफी नोकझोंक हुई थी। पुलिस कर्मियों पर सिख चालक की दाढ़ी पकड़ने का भी आरोप लगा था। पुलिस कर्मी चालक को कोतवाली ले गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार अमरेंद्र सिंह ने भी इसे लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद एसपी शामली अजय कुमार ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी मेरठ को भेज दी थी। एसएसपी ने दमकल कर्मी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच एसपी रैंक के अधिकारी डॉक्टर बीपी अशोक को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed